हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ददायरा निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने 19551 रुपये निकाल लिया। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी तो थाने की साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई शत प्रतिशत धनराशि वापस दिला दी। पीड़ित ने थाना हापुड़ देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि ग्राम ददायरा निवासी अरुण सिवाल ने बताया कि साइबर ठगों ने उसके खाते से 19551 रुपये की ठगी कर ली है। इस सूचना के मिलते ही थाने की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति की शत प्रतिशत धनराशि वापस उसके खाते में करा दी। पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।थाना हापुड़ देहात प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि खाते से धोखाधड़ी से पैसे निकालने की दशा में त...