हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: आगामी खड़खड़ी महोत्सव-2026 की तैयारी को लेकर रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खड़खड़ी महोत्सव संचालन समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव के उद्देश्य, आयोजन की रूपरेखा, साहित्यिक कार्यक्रमों, जनभागीदारी एवं सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की। साथ ही महोत्सव में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' सम्मान एक लाख तथा दुष्यंत साहित्य सम्मान 50 हजार प्रदान किए जाने का निर्णय लिया। समिति के संरक्षक राम किशोर त्यागी ने कहा कि खड़खड़ी महोत्सव साहित्य, संस्कृति, संस्कार और सामाजिक चेतना को समर्पित सांस्कृतिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय साहित्य एवं संस्कृति से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- देशभर से जुटे कवियों ने ओज, हास्य, मैथिली रचन...