हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: नगर के पुराने हापुड़ स्थित आबादी के निकट छतिग्रस्त बिजली का खंभा हादसे को न्यौता दे रहा है। बार बार शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारी सुनवाई करने के तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहीं है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल ने बताया कि उनके घर के सामने लगे सीमेंट का बिजली का खंभा पिछले काफी दिनों से छतिग्रस्त हुआ पड़ा है। इससे आंधी में गिरने का खतरा बना हुआ है। बार बार शिकायत किए जाने के बाद भी खंभे को ठीक नहीं किया जा सका है। यह भी पढ़ें- Amroha News: तिरछे पोल से दी जा रही विद्युत आपूर्ति, मंडरा रहा हादसे का खतरा उन्होंने कहा कि इसको ठीक कराने के लिए तहसील दिवस में भी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्या का निस्तार...