हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: पुलिस कार्यप्रणाली को चुस्त दुरुस्त बनाने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने कोतवाली हापुड़ नगर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों के रख रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और परिसर की साफ सफाई का कहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियोें और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली परिसर पहुंचने पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार को सबसे पहले पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय में जाकर रजिस्टर नंबर आठ, त्योहार रजिस्टर समेत सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों की स्थिति देखी। एएसपी ने अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर की भी बारीकि से जांच की। उन्होंने लंबित मुकदमों, वांछित अभियुक्तों की स...