हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: कोतवाली से करीब 20 मीटर दूर नाले के पास कथित रूप से ट्रकों को गली के रास्ते से मोड़ा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली संकरी होने के कारण ट्रक मोड़ने में काफी समय लगता है, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। समाजसेवी संजय बंसल ने कहा, कोतवाली के पास इस तरह ट्रकों को गली में मोड़ने से रोजाना जाम की स्थिति बनती है। पुलिस और प्रशासन को तत्काल व्यवस्था सुधारनी चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और यातायात सुचारु बना रहे। स्थानीय लोगों ने भी समस्या के समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...