Hapur News: कोतवाली में वाहनों की नीलामी
हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: कोतवाली में सोमवार को सीओ और तहसीलदार के नेतृत्व में लंबित वाहनों की नीलामी कराई गई। नीलामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने बताया कि पिलखुवा थाने पर लंबित एक ईको कार, दो ऑटो, एक ई-रिक्शा, एक छोटा हाथी और चार बाइक की नीलामी तीन लाख रुपये में की गई। अन्य थाने के वाहनों की भी नीलामी इसके अलावा अन्य थाने में निरुद्ध एक कार, एक ई-रिक्शा और 12 मोटरसाइकिलों की नीलामी 3.35 लाख रुपये में की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.