Hapur News: कैंटर और आटो की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़ । कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड पर एक फैक्ट्री के सामने कैंटर और आटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो पलट गया। उसमें सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण दिल्ली रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह को कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर एक फैक्ट्री से एक कैंटर निकल रहा था। इसी बीच पिलखुवा की ओर से एक आटो आ रहा था। दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में आटो पलट गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.