हापुड़, सितम्बर 21 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर सलामतपुर में चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा पैसों के लिए दबाब बनाने और प्रताड़ित करने से परेशान होकर उसके पिता ने आत्महत्या की है। ग्राम मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके पिता कुंवरपाल सिंह 19 सितंबर की सुबह आठ बजे अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाहर गए थे। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। शाम करीब 7 बजे उसने पिता के मोबाइल पर फोन किया था तो उनका फोन बंद आया। पीड़ित ने अपनी रिश्तेदारियों में सभी जगह पिता के बारे मे जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं ...