हापुड़, अक्टूबर 19 -- Hapur News: भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण के अनुज कुंभकर्ण का वध किया तो मूर्छा से जागने के बाद लक्ष्मण ने मेघनाद को मौत की नींद सुला दिया। मुक्ति धाम के रूप में विख्यात ब्रजघाट गंगानगरी में चल रहे श्रीराम लीला मंचन के आखिरी दौर में पहुंचते ही दर्शकों की भीड़ में भारी बढ़ोतरी हो रही है। लंकापति रावण के बलशाली पुत्र मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होते ही भगवान श्रीराम व्याकुल होकर विलाप करने लगे। भाई के प्रति उनके प्रेम और चिंता को देख दर्शकों की भीड़ भी भावुक हो उठी। सुसैन वैद्य के बताए अनुसार बजरंगबली हनुमान संजीवनी बूटी लेने द्रौणागिरि पर्वत पर पर पहुंच गए, परंतु संजीवनी बूटी की सही जानकारी न होने की दशा में वे समूचे सुमेरू पर्वत को ही उखाड़ लाए। यह भी पढ़ें- Roorki News: रामलीला में कुंभकर्ण, अतिकाय और ...