Hapur News: किसान संगठन ने एसडीएम को शिकायत पत्र
हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर गांव के कांवड़ मार्ग को ठीक कराने की मांग की है। एसडीएम ने शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करने की बात कहीं है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि गांव बागड़पुर में सड़क काफी खराब हो गई है। यहां पर सड़क में हुए गहरे गड़ढे से आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार इसको ठीक कराने के लिए कहा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यहां से शिव भक्त कांवड़ लेकर जाएगें। उन्होंने सड़क को ठीक कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Roorki News: बारिश भी नहीं रोक सकी शिवभक्तों की आस्था, बम-बम भोले से गूंजा हाईवे एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग को आदेशित कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.