हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: रविवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेत्तृव में पदाधिकारी और कार्यकर्ता नवीन मंडी में पहुंचकर किसानों को हो रही समस्याओं के संबंध में मड़ी अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान किसानों ने मंडी में धान की खरीद व्यवस्था को सुधार की मांग की गई। किसानों का आरोप है कि धान की बोली सुबह दस बजे से शुरु नहीं होती है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसान से आढ़त की कटौती किए जाने तथा मंड़ी में निर्धारित व्यवस्था नहीं होने की बात भी उठाई गई। जिलाध्यक्ष पवन हूर्ण ने किसानों ने मशीन से तैयार धान और कंबाइन से कआई के बाद मंडी में आने वाले धान अधिक कटौती किए जाने का आरोप लगाया है। किसानों ने कहा कि धान की पहली बोली पर भी धान नहीं बिक पाता है। धान के रेट की सही जानकारी किसानों को नह...