Hapur News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला से एक युवक एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी गरिमा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी 16 वर्ष पुत्री को मोहल्ले का ही प्रवीन बहला फुसलाकर ले गया। पुत्री के मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया जाएगा।-------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.