हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में छपकौली नहर के पास कार सवार चार लोगों ने एक युवक पर लोहे की राडसे जानलेवा हमला कर जमकर मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अयादनगर दक्षिणी निवासी अनुराग शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि गुरुवार की शाम को वह अपने घर से बाबूगढ जिम करने के लिए जा रहा था । जैसे ही वह छपकौली नहर के पास पहुँचा तभी एक कार पीछे से आई । जिसमे से चार अज्ञात व्यक्ति उतरे और उन्होंने फोन लगाकर कहने लगे तेजेन्दर भाई ये ही है । उधर से वीडियोकालिंग करके उसे पहचानवा कर तेजेन्दर ने कहा कि यहीं अनुराग है। चारो अज्ञात व्यक्तियों ने हाथों मे लिए लोहे की सरिया (र...