Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया मार्गों का निरीक्षण
हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: आगामी गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर मेले में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के उद्देश्य से विभिन्न मार्गों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ ही म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.