हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल, गंगा घाटों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने गंगा घाटों पर स्नान की व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कि...