हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर रविवार और सोमवार दो दिन लाखों श्रद्धालुओं ने कच्चे घाट लठीरा और ब्रजघाट में स्नान कर पितृों की आत्मा की शांति के लिए वस्त्रों का दान किया। भोर की पहली किरण के साथ गंगा स्नान शुरू हो गया। हर-हर गंगा के उद्घोष के साथ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा शांति के लिए दान किया। पूजा कर घर-परिवार में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। दीपावली कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है। रविवार और सोमवमार दोनों ही दिन अमावस्या अमावस्या की तिथि रही। इस लिए अमावस्या पर स्नान करना बेहद पुण्य का काम माना जाता है। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी लिहाजा दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ. बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबा...