हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली हैं। यहां जिले के 9 बडे़ सरकारी अस्पतालों में कांवड़ियों के लिए 90 बेड रिजर्व में रहेंगे। इनमें कांवड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था रहेगी। वहीं, एंबुलेंस सेवा भी अलर्ट रहेगी। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। ऐसे में जिले के स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर दिया है। यहां हापुड़ जिले के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और एक बड़े जिला अस्पताल में 90 बेड कांवड़ियों के लिए रिजर्व किए गए हैं। प्रत्येक अस्पताल में 10-10 बेड रिजर्व में रहेंगे। सात बाइक एंबुलेंस भी सड़कों पर दौड़ेंगी। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहेगा। वह ऐसे स्थानों पर पहुंचेगा जहां भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़ी एंबुलेंस नहीं पहु...