Hapur News: कांवड़ यात्रा:कक्षा 12वीं तक के स्कूल 7 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे
हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल 7 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक बंद कर दिए हैं। स्कूलों का डीएम ने अवकाश घोषित किया है। श्रावण शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त को मनाया जायेगा। जिले में कांवड़ियों का आगमन प्रारंभ हो गया है। यहां जिले के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जायेगी। सड़क मार्गों पर कांवड़ियों को दी जाने वाली मार्ग सुविधाओं एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हितों के दृष्टिगत जिले के नर्सरी से लेकर 12वीं तक के समस्त परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड एवं अन्य बोर्ड के संचालित विद्यालय 7 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के सुरक्षित आयोजन को एसओपी बनाने की मांग डीएम कविता मीना ने बताया कि 7 से 12 अगस्त तक 12वीं तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.