हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में सावन माह कावड़ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन कराने को लेकर जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में गुरूवार को मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने कावड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र ने कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षासुरक्षा व्यवस्था डीएम कविता मीना ने सभी नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने सेक्टर में 24 घंटे भ्रमणशील रहेंगे। ड्यूटी चार्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्...