हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति, आस्था और उल्लास का संगम है। सावन की शिवरात्रि पर हरिद्वार, गोमुख और बृजघाट से गंगा जल लाकर भगवान शिव पर जलाभिषेक करने वाले काविड़यों के बोल-बम और हर-हर महादेव के जयकारें गूंजने लगे है। यह कांवड़ यात्रा भक्ति के साथ जनपद की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। इस बार कांवड़ यात्रा में हापुड़ में करीब 40 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे है। इस बार सावन की शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में शिवरात्रि पर हरिद्वार, गोमुख और बृजघाट से जल लाने वाले कांवड़ियों का जत्था रवाना होना शुरू हो गया है। हापुड़ के अलावा हापुड़ के कांवड़ मार्गों से मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, खुर्जा आदि के कांवड़िए भी रवाना होते है। ऐसे ...