हापुड़, अगस्त 3 -- Hapur News: श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को पूर्णत: सुरक्षित, सुगम और दुर्घटना रहित संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। शिवभक्तों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। कांवड़ मार्गों पर हादसों न हो इसको लेकर पुलिस ने मेरठ- बुलंदशहर रोड पर दो दर्जन से अधिक अवैध व कटों को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया, ताकि तेज रफ्तार वाहनों के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घट सकें। कांवड़ यात्रा के दौरान जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य साधने के लिए पुलिस प्रशासन हर छोटे बड़े बिंदु पर बारीकी से काम कर रहा है। मुख्य सड़कों पर जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है, वहां मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे निरंतर गश्त करेंगी। इसके साथ ही कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों स...