हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: आगामी कावड़ यात्रा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गूलर और भांग के पेड़ों की छंटाई का विशेष अभियान शुरू किया है। कांवड़ मार्ग पर लगे पेड़ों की बढ़ी हुई टहनियों को काट जाना शुरू कर दिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कावड़ यात्रा को सुगम बनाना और बारिश के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को कम करना है। बता दें कि कांवड़ के कई मार्गों पर गूलर के पेड़ एंव भांग की पौध की शाखाएं काफी फैल गई थीं। कुछ स्थानों पर टहनियां सड़क की ओर झुक गई थीं, जिससे वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित हो रही थी।विशेष रूप से रात और बरसात के समय इन शाखाओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। मशीनों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की सहायता से बाहर निकल रही शाखाओं की छंटाई शुरू कर दी है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि तेज हवाओं और...