हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: श्रावण शिवरात्रि जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे जनपद की सड़कों पर शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। कांवड़ियों के बढ़ते जत्थों और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जनपद के अतिव्यस्तम तहसील चौपला और मेरठ तिराहा पर सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया है। तहसील चौपला पर यातायात और कांवड़ियों की भारी भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कांवड़ियों के जत्थों को सुरक्षित तरीके से चौराहा पार कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पर रोक, पुलिसकर्मी भी तैनात; क्या वजह संवेदनशील पाइंट होने के कारण चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।थाना ...