हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को बुलंदशहर रोड स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी भी की गई।

रायशुमारी एवं दावेदारी जिला ऑब्जर्वर चेतन चौहान, पीसीसी पर्यवेक्षक नरेंद्र चौहान एवं पंकज तेजानिया ने महानगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्षों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पीसीसी एवं एआईसीसी सदस्यों तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन की मजबूती और अध्यक्ष पद के लिए उनकी राय जानी। अध्यक्ष पद के लिए पीसीसी सदस्य नरेश कुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी समेत कुल 22 नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए ...