हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: शहर की पथप्रकाश की समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने करीब 2.21 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न मुख्य मार्गों पर लाइटें लगवाई हैं। बुधवार को पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी ने लाइटों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहर के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि गढ़ रोड से लेकर दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कालेज तक लगाई गई फैंसी लाइटों से न केवल रात्रि में बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिलेगी, बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए पालिका लगातार विकास कार्य करा रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन लाइटों से लगने से पथ प्रकाश की समस्या से राहत मिलेगी। लोगों को आवागमन में क...