हापुड़, अक्टूबर 4 -- Hapur News: सिंभावली क्षेत्र के ग्राम मानक चौक में मृत मिले तेंदुए का रविवार को तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने नियमानुसार शव का अंतिम निस्तारण कर दिया। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से होना सामने आया है।वन विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर की शाम ग्राम मानकचौक में धान के खेत के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी करन सिंह, व वन विभाग के कर्मचारी तथा डीएफओ गौतम सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि खेत में खड़े पेड़ के समीप से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। आशंका है कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया और बिजली लाइन के संपर्क में आने से करंट लगने पर उ...