हापुड़, जुलाई 21 -- Hapur News: मानसून की दस्तक के बाद से ही मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले रह है। कभी आसमान घने काले बादल उमड़ रहे हैं तो कभी झमाझम बारिश हो रही है तो कभी चटकदार तेज धूप खिल रही है। मंगलवार को भी सुबह से दोपहर तक आसमान में काले बादल छाए रहे और एक दो बार रिमझिम बारिश की बूंदे गिरी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसके बाद धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे मौसम का मिजाज बिगड़ गया और घने काले बारिश के बादल उमड़ आए। लगभग दस मिनट तक शहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश थमने के बाद एक बार फिर से तेज धूप खिली。 यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत, कीचड़ से आफत मौसम के बदलाव इन दिनों गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। लेकिन सोमवार सुबह से ही ...