हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: बहादुरगढ़ के गांव डेहरा कुटी पर स्थित कबाड़ की दुकान में चोरों ने तीसरी बार कूमल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिंभावली के गांव हरोड़ा निवासी इस्तेकार ने बताया कि उसकी डेहरा कुटी पर कबाड़ की दुकान है। रोजमर्रा के भांति मंगलवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया। पीड़ित ने बताया कि इससे पूर्व भी दो बार चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...