हापुड़, नवम्बर 1 -- Hapur News: थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव मतनावली में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर अमन राणा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कपूरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव मतनावली निवासी प्रवीण राणा ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे उसका भाई अमन राणा घर पर था। इसी दौरान गांव छज्जूपुर निवासी रवि उर्फ पप्पी वहां पहुंचा और लाठी-डंडों से अमन के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में अमन को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्...