हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब सैफायर गाजियाबाद के सौजन्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। वरदान अस्पताल गाजियाबाद के चिकित्सकों ने 100 छात्राओं की आंखों, 200 के दांतों और 300 छात्राओं के हीमोग्लोबिन, लंबाई व वजन की जांच की। इसके अलावा 250 छात्राओं की बोन डेंसिटी भी जांची गई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित और स्वाति गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन अंशु कंसल का विशेष योगदान रहा। कॉलेज के समस्त स्टाफ को रोटरी क्लब की ओर से स्टील की पानी की बोतलें दी गईं। प्रधानाचार्या रजनेश मित्तल और प्रबंधक राजीव कुमार कंसल ने आयोजकों और चिकित्सकों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...