हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद साइबर ठगों ने कनाडा से सोना-चांदी, हीरे और आइफोन भेजने का झांसा देकर 14 लाख 58 हजार 900 रुपये ठग लिए। आरोपी ने पार्सल को एयरपोर्ट से छुड़ाने और डालर को भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर अलग-अलग खातों में धनराशि जमा कराई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने ंमुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम दादरी निवासी संगीता रानी ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती एक आइडी के माध्यम से एक युवक से हुई थी। युवक ने बातचीत के दौरान उसे कनाडा से सोना-चांदी और आइफोन भेजने का लालच दिया। इसके बाद आरोपी ने वाट्सएप...