हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: व्यापारियों को कथित तौर पर धमकाकर रंगदारी मांगने के मामले में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों में नाराजगी है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय बंसल अकेला ने बताया कि कुछ व्यापारियों ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने से व्यापारी आहत हैं। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में जल्द आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। अनशन की तारीख बाद में तय की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग और समर्थन की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...