हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: धौलाना तहसील दिवस के दौरान किसानों द्वारा गन्ने का रुका हुआ भुगतान न मिलने की गंभीर शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए श्रुति शर्मा सीडीओ खुद धौलाना स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लि. धौलाना के कार्यालय का औचक निरीक्षण करने मौके पर पहुंच गईं। जब सीडीओ समिति के कार्यालय में पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गईं। कार्यालय के लगभग सभी कर्मचारी एक साथ ड्यूटी से नदारद और छुट्टी पर मिले।इस पर सीडीओ ने सख्त नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब-तलब किया कि आखिर सभी कर्मचारी एक साथ छुट्टी पर कैसे जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: कृषि विज्ञान केंद्र व अनुसंधान केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, पेड़ कटाई पर जताई नाराजगी उन्होंने गैरहाजिर ...