हापुड़, अक्टूबर 1 -- Hapur News: उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग की ओर से गृहकर एवं जलकर/सीवर के बकायेदारों को बकाया धनराशि पर देय ब्याज में शत-प्रतिशत छूट देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की गई है। योजना का लाभ 15 अगस्त 2026 से दिया जा रहा है। नगर पालिका परिषद पिलखुवा की ओर से योजना के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए नगर के 25 वार्डों में ओटीएस कैंप लगाए जाएंगे। निर्धारित रोस्टर के अनुसार कैंप एक अक्टूबर से शुरू होंगे। प्रथम चरण में तीन अक्टूबर को रम्पुरा में चर्च के पास और न्यू आर्य नगर में हनुमान मंदिर पर कैंप लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Basti News: नपा के ओटीएस में 309 ने किया आवेदन पालिका ने नगरवासियों से कैंप स्थल पर पहुंचकर गृहकर एवं जलकर/सीवर के बकाये का विवरण प्राप्त करने और ओटीएस का लाभ लेकर बकाये का निस्तारण ...