Hapur News: ऑफिस जाते युवक से मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश
हापुड़, जुलाई 17 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में देर शाम ऑफिस जा रहे एक युवक से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह राजपूताना इंटर कॉलेज के पास सड़क पार करने के बाद अपने पिता को फोन करने वाला था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- Noida News: बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.