Hapur News: एसपी ने हाफिजपुर थाने का निरीक्षण किया , दिए निर्देश
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: शनिवार को एसपी कुंवर ज्ञानजय सिंह ने थाना दिवस के दौरान महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर तथा महिला संबंधी अपराध रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों से अभिलेखों के रखरखाव और महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एंटी रोमियो अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।-------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.