हापुड़, नवम्बर 18 -- Hapur News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन विभाग ने मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पहली ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी। जनपद में कुल 9,67,912 पंजीकृत मतदाताओं की सूची का प्रारूप सार्वजनिक किया गया है। सूची जारी होते ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची की जांच करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद अब राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के नामों का मिलान करने में जुटेंगे। इस दौरान सूची में शामिल नामों, छूटे हुए मतदाताओं और अन्य विवरणों की जांच की जाएगी, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने...