हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ के प्रांगण में ईनर व्हील क्लब के सहयोग से स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं के खून एवं आंखों की जांच की गई। क्लब की सदस्य डॉ.पूनम ग्रोवर ने एनीमिया एवं मासिक धर्म के विषय में छात्राओं को जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यालय प्रांगण में मीटिंग हुई। सीओ अनीता चौहान ने छात्राओं को प्रत्येक थाने के अंतर्गत स्थापित मिशन शक्ति हेल्प डेस्क के विषय में जानकारी दी। इंस्पेक्टरअरुणा राय ने छात्राओं को समझाया कि कैसे पुलिस उनके दोस्त के रूप में कार्य करती है। सब इंस्पेक्टर शालिनी यादव ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे-112,1090,181 इत्यादि, साइबर क्राइम के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने छात्राओं को साइबर क्राइम के विषय में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- छात्राओं को चाइल्ड हे...