हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: जनपद में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला फिर सामने आया है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर पुलिस की मोबाइल गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालक से अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई। एसपी ने वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक और हेडकांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गता राष्ट्रीय राजमार्ग नौ का बताया जा रहा है। बताया गया की वायरल वीडियो में हाइवे परगश्त के लिए तैनात पुलिस की मोबाइल गाड़ी के पास वाहन चालक से कथित चौर पर अवैध रूप से वसूली का जा रही है। वीडियो में यह दिखा दे रहा है कि पुलिसकर्मी पैसे अपने हा...