हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: एटीएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ परिसर में प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर हर्षोल्लास, उमंग एवं पारंपरिक उत्साह के साथ दीपावली महोत्सव मनाया। पूरा परिसर उत्सव के रंगों और उल्लास से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, सचिव रजत अग्रवाल एवं डायरेक्टर जनरल डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सभी विभागों के प्राचार्यों, फैकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर किया। चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, नकारात्मकता पर सकारात्मकता और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Shamli News: बी.एस.एम. स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली महोत्सव ड...