हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त (खाद्य)-II चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हापुड़ और धौलाना में छापेमारी कार्यवाही की। उन्होंने धौलाना के यूपीएसआईडीसी से करीब एक लाख सौ रूपए के 686 किलोग्राम टोमेटो कैचअप सीज किया। इसके अलावा टोमेटो कैचप, चीज ड्रेसिंग का एक-एक नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित एक नामचीन कंपनी के आउटलेट से चार नमूने भी संग्रहित कर जांच को भेजे। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हापुड़ चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, विपिन कुमार सिंह, राम प्रकाश गंगवार ने धौलाना के यूपीएसआईडीसी स्थित डिंगी एग्रो फूड इंडस्ट्रीज में सूचना पर छापा मारा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गंदगी व रंग मिलाकर बन...