हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्थानीय महाविद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. प्रेमलता ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. संजय सिंह तोमर ने बताया कि परिसर में 200 पौधे रोपे गए, जबकि 100 पौधे महाविद्यालय के स्टाफ और 700 पौधे छात्र-छात्राओं को रोपण के लिए वितरित किए गए। अभियान के तहत जामुन, आम, अमरूद, तुलसी, शरीफा, कनेर, सफेदा और सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। यह भी पढ़ें- कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में हुआ पौधारोपण इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रो. वागीश दिनकर, डॉ. वी.एस.पी., डॉ. अंजली त्यागी, डॉ. योगेंद्र ...