Hapur News: एक दिन की डीएम बनी निधि, विभागों में निरीक्षण कर जांची व्यवस्था
हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत बुधवार को कुचेसर चौपला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 7वीं की छात्रा निधि को एक दिन का डीएम बनाया। निधि ने डीएम बनने के बाद जिला मुख्यालय स्थित अपने कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही जिला मुख्यालय में सभी विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को भी सुना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को बढ़ावा देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी मिशन शक्ति 6.0 अभियान की शुरुआत की है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मिशन शक्ति: सृष्टि बनीं बीएसए, कार्यालय का किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.