हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर शुक्रवार की दोपहर को मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर एक के बाद एक कर तीन गाड़ियों की आपस में भिड़ंत गई। दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के कारण जाम लग गई, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर को मंसूरपुर कट के पास मुरादाबाद से दिल्ली जा रही एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो से टकरा गई। इसकी बीच एक आटो कार भी दुर्घटनाग्रस्त कारों से टकरा गई। हादसे में वाहनों में सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाल...