हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: एंजल इंटरनेशनल स्कूल में करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की पलक और कक्षा सात की परी ने प्रथम, कक्षा नौ की साक्षी और कक्षा आठ की लवली ने द्वितीय तथा कक्षा चार के अभी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी। प्रबंधक सौरभ गुप्ता और निदेशिका आयुषी गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...