Hapur News: उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हापुड़, अगस्त 13 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित एक अस्पताल में गुरुवार को उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि चार दिन पूर्व महिला को प्रसव के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उस दिन डिलेवरी के दौरान बच्चे की भी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव लाढ़पुर निवासी संदीप ने बताया कि वह उसकी 25 वर्षीय पत्नी नेहा को चार दिन पूर्व प्रसव के दौरान स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डिलेवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। जिसके बाद महिला का अस्पताल में उपचार चलता रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.