हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अठसैनी में उधार के रुपये की मांग करने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़ित नसीम पुत्र शफीक निवासी चमरी थाना हापुड नगर ने बताया कि उनके साथ आमिर पुत्र अनीस निवासी हिम्मतपुर थाना सिम्भावलीहाल निवासी ग्राम अठसैनी से जान पहचान व दोस्ती रिश्तेदारी है। जिसके कारण उसकी साली की शादी में अब से करीब छः माह पहले बीस हजार रुपये उधार दे दिये थे। उसने अपने रुपयो की मांग की तो उसने उसको अपने घर बुलाया लिया। 29 अक्टूबर को वह अठसैनी पहुंच गया तो वहा पूर्व षडयन्त्र के तहत आमिर, शाहरुख, फिरोज उर्फ फौजी व कई अन्य व्यक्तियो ने उसपर जान से मारने के लिये अपने हाथो में लिये लाठी डण्डो सरिया व धार दार हथियारो हम...