हापुड़, अक्टूबर 20 -- Hapur News: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एश्वर्या राज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जीत का रास्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है। इस क्षेत्र की जनता रालोद की नीतियों से बेहद प्रभावित है। रालोद जितना मजबूत होगा एनडीए उतना अधिक ही सशक्त होगा। एश्वर्या राज सिंह सोमवार को हापुड़ में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि यह पार्टी किसान, मजदूर, गरीबों की पार्टी है, हम सर्व वर्ग के विकास की बाते करते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का हर कार्यकर्ता बूथों तक जाए। आपस के मतभेद भुलाकर सभी एक जुट होकर कार्य करें। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद आकिल खान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव भरना, कपिल चौधरी, मनोज राठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...