हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में इंस्टाग्राम पर हुई कमेंटबाजी का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे तथा ईंट से हमला किया । मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की गई टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों के युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: किला बस स्टैंड पर लेनदेन को लेकर मारपीट, पांच का चालान झड़प के दौरान लाठी-डंडों और ईंटों से किए गए हमले में एक पक्ष से ईश्वर तथा दूसरे पक्ष से रोहि...