हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: गढ़ क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर फोन पर धमकी देने और इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो भेजकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। गढ़ के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक कथित तौर पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन कर धमकी देता है। आरोप है कि युवक उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर भेजता है और उसे बदनाम करने की धमकी देता है।महिला ने बताया कि इस तरह की हरकतों से वह परेशान है। उसने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...